Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम तिवारी ने की सीएम घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक...

डीएम तिवारी ने की सीएम घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की


चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को जनहित में समन्वय बनाकर काम करने और सभी विभागों को गतिमान कार्यो में तेजी लाने व शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर भी नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को थराली विधानसभा में 4 गौशालाओं के निर्माण को लेकर आ रही दिक्कत को गंभीरता पूर्वक 15 दिन में रिजॉल्ब करने और खेल विभाग को पोखरी मिनी स्टेडियम की कार्यवाही को लेकर शासन से फॉलोअप करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गौचर व नन्दानगर के सीएचसी के उच्चीकरण के प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय के साथ-साथ पुनः शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं महिला एवं बाल विकास के अन्तर्गत कामकाजी महिलाओं के आवास को लेकर बाल विकास को अपर जिलाधिकारी से मिलकर भूमि चिन्हित करने और पीडब्ल्यूडी पोखरी को कर्णप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग पर डामरीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 2021 से अब तक कुल 151 घोषणाएं की गयी हैं। जिसमें से 40 पूर्ण, 42 प्रगतिरत, 51 शासन स्तर पर तथा 18 जिला स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने सभी विभागों को आगामी जिला योजना को लेकर 03 दिन में कार्य योजना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments