Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसभासदों ने की पेयजल लाइन बिछाने की मांग

सभासदों ने की पेयजल लाइन बिछाने की मांग


चम्पावत। सभासदों ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। सभासदों का कहना है कि टनकपुर क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही जल संकट शुरू हो जाता है। वर्षों पुरानी जर्जर पेयजल लाइन से पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। सभासदों ने नगर के आंतरिक मार्गों में हो रहे डामरीकरण से पूर्व क्षेत्र में 50-60 वर्ष पुरानी पेयजल लाइन को बदलने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सभासद आशा भट्ट, हसीब अहमद, चर्चित शर्मा, शैलेंद्र सिंह, वकील अंसारी, बबीता वर्मा, राबिया वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments