Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसीएम की घोषणाओं को शासकीय स्वीकृति मिलने पर मेयर का स्वागत-

सीएम की घोषणाओं को शासकीय स्वीकृति मिलने पर मेयर का स्वागत-

  • काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओं को शासकीय स्वीकृति दिए जाने पर महापौर दीपक बाली ने काशीपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। वहीं पार्षदों ने नगर निगम पहुंचकर महापौर का स्वागत किया। शनिवार को महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा काशीपुर के विकास के लिए जो निर्णय लिए गए हैं, वह न केवल ऐतिहासिक हैं, बल्कि आने वाले वर्षों में काशीपुर को उत्तराखंड के अग्रणी और स्मार्ट शहरों की सूची में ला खड़ा करेंगे। कहा कि लंबे समय से शहर के नागरिक सड़क, ट्रैफिक, प्रशासनिक जटिलताओं और आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को समझते हुए जो कदम उठाए हैं, वह काशीपुर के सुदृढ़ एवं समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उल्लेखनीय है कि बीते 9 मार्च को जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर आए थे तो उन्होंने 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था। घोषणाओं की शासकीय स्वीकृति के तहत केवीआर हॉस्पिटल से धनोरी तक और बिजनेस इन होटल से परमानंदपुर लिंक मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं, नगर निगम परिसर में आधुनिक भवन, आवासीय परिसर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। गोशाला निर्माण और टांडा तिराहा पर एकीकृत प्रशासनिक भवन की योजना भी स्थानीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएगी। मेयर ने बालिका इंटर कॉलेज को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की स्वीकृति को विशेष रूप से सराहा और कहा कि यह पहल छात्राओं की शिक्षा को मजबूती देगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments