Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डवक्फ बोर्ड संशोधन बिल पारित होने पर जताई खुशी

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पारित होने पर जताई खुशी


नई टिहरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोकसभा और राज्य सभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पारित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया। कहा कि इस बिल के पास होने से गरीब अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार मिलेंगे। साथ ही वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को भी बचाया जा सकेगा। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मोर्चा के जिलाध्यक्ष तौफिक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से वक्फ संशोधन बिल पारित कराने पर आभार जताया। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यकों केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब अल्पसंख्यकों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। कहा कि इस बिल के कानून बनने से गरीब अल्पसंख्यकों को लाभ मिलने के साथ ही बोर्ड की जमीनों को भी भू-माफियाओं से बचाया जा सकेगा। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष उदय रावत,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, सोहन चौहान,उरविशंकर,असगर अली,अब्दुल अतीक,सरफराज अहमद,जूही खान,राबिया,नौशाद आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments