Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डयूपीएस और एनपीएस के विरोध में निकाली बाइक रैली

यूपीएस और एनपीएस के विरोध में निकाली बाइक रैली


नई टिहरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर यूपीएस के विरोध में विकासखंड देवप्रयाग में बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली तहसील परिसर से देवप्रयाग मार्केट, पेट्रोल पंप ऋषिकेश रोड़ होते वापस तहसील चौक तक पहुंची। इस रैली में जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ प्रदेश भर के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था को सरकार लागू नहीं कर देती, हम इसी प्रकार से प्रत्येक विकास खंड में जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी ने कहा कि यदि सरकार पुरानी व्यवस्था को लागू नहीं करती तो हमको बड़े आंदोलन के साथ-साथ पेन डाउन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। रैली का संचालन ब्लॉक मंत्री विजय आर्य ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मियां, संरक्षक दया सागर उनियाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र नगर ब्लॉक महामंत्री सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष मस्तराम ने कहा कि यदि सरकार यूपीएस वापस नहीं लेती है तो हमें और बड़े आंदोलनों को तैयार होना होगा। इस मौके पर सुधीर तिवारी, हिमांशु, संतोष, वीरेंद्र पूंडोरा, रवि, अंजू रानी शर्मा, सोहन कोहली, माधुरी, सरवन कुमार, मधुसूदन सती, प्रशांत, महादेव नेगी,संदीप, आदित्य, विक्रम सजवान, महावीर पालीवाल, पंकज, जगदीश, चित्रमणि रतूड़ी, जितेंद्र बिष्ट, अजय उनियाल, हीरा सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, गौतम, नवीन चंद्र, परमेंद्र सिंह,शैलेश, रामनाथ सिंह,रूपेश, मिनाक्षी, राहुल भट्ट, जगदीश रावत, जगमोहन पुंडीर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments