Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डश्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को सामग्री बांटी

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को सामग्री बांटी


हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को ओखलकांडा के दूरस्त ब्लॉक कोटला में लगे श्रम विभाग के शिविर में श्रमिकों को सामग्री वितरीत की। विधायक कैड़ा ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने को कई किलोमीटर दूर हल्द्वानी जाना पड़ रहा था। कई बार विभाग के बंद होने के कारण श्रमिकों को खाली हाथ वापस आना पड़ रहा था। जिसके चलते 15 गांव को जोड़ने वाले कोटला गांव में शिविर लगाकर श्रमिकों को टूल किट, कंबल, छाता, सेनेटरी पैड आदि का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments