Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपानी के कनेक्शन काटने पर दी आंदोलन की चेतावनी

पानी के कनेक्शन काटने पर दी आंदोलन की चेतावनी


नई टिहरी। एकता मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर जल और सीवर कर माफ करने के साथ ही जल संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही रोकने की मांग की है। कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को एकता मंच से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित हजारों परिवारों को नई टिहरी में पुनर्वासित किया गया है। लेकिन इन परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत कोई सुविधा नहीं मिली। लोगों आश्वस्त कर नई टिहरी में पुनर्वासित किया कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी। लेकिन आज भी हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। पुनर्वासित लोगों के जल व सीवर कर पूरी तरह से माफ होने चाहिए। इसके विपरीत जल संस्थान बकायेदारों के कनेक्शन काटने का काम कर रहा है, जो कि उचित नहीं है। जल संस्थान की कनेक्शन काटने की कार्यवाही को तत्काल रोकने की मांग करते हुए कहा कि पूर्व में सीएम और पूर्व पेयजल मंत्री की घोषणाओं व हनुमंत राव कमेटी के सिफारिशों को प्रभारी करते हुए जल व सीवर कर भी माफ किया जाए। कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही न रोकी तो आम लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, कंचन उनियाल, रूकमा परमार, ऋचा जोशी, बुद्धि लाल, नियाज बेग, अनुपम भट्ट, रेखा नेगी, बुद्धिपाल सिंह परमार, अशरफी, ममता गुसाईं आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments