Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्लास्टिक का बहिष्कार करना बेहद जरूरी

प्लास्टिक का बहिष्कार करना बेहद जरूरी


विकासनगर। ग्राम पंचायत टुंगरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करते हुए बताया कि आज एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग बहुत अधिक मात्रा में होने लगा है, इससे होने वाले नुकसान से बचाव के लिए प्लास्टिक का बहिष्कार करना जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमेरचंद सुमन ने बताया कि एकल प्रयोग प्लास्टिक से बहुत सारे नुकसान हो रहे हैं। इसको जलाने पर निकलने वाली गैस स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। मिट्टी में मिलने से यह प्लास्टिक समाप्त नहीं होता है बल्कि काफी लंबे समय के बाद यह माइक्रो प्लास्टिक में बदल जाता है जो धीरे-धीरे जल में मिश्रित होकर जल स्रोतों और नदियों तक पहुंच जाता है। बताया कि हम अपने पुराने कपड़ों से थैला बनाकर उसका उपयोग कर सकते हैं। ग्रामीण महिलाओं के सम्मुख पुराने कपड़ों से बनाए गए बैग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिविर के दूसरे सत्र में डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए आपका व्यक्तित्व विकास बहुत जरूरी है। इस दौरान डॉ. सीमा बेनीवाल, डॉ. सुदिप्ता कंडारी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments