Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहैकाथान में भाग लेने को किया प्रेरित

हैकाथान में भाग लेने को किया प्रेरित


नई टिहरी। पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी ने टीएचडीसी हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम नई टिहरी के प्रशिक्षणार्थियों को आगामी समय में आहुत होने वाली मिनी हैकाथॉन में भाग लेने को प्रेरित किया। कहा कि मिनी हैकाथॉन पुलिस विभाग से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तकनीकी समाधानों की मदद से हल करने पर केंद्रित होगी। हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में डीएसपी जोशी ने छात्रों को पुलिस विभाग में तकनीक के बढ़ते महत्व से रूबरू कराया। कहा कि एआई और आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक स्मार्ट, कुशल और पारदर्शी बनाया जा सकता है। इस हैकाथॉन का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक समाधान विकसित करने का अवसर देना भी है। इससे अपराध नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया और ट्रैफिक प्रबंधन में प्रभावी सुधार भी हो सकेगा। उन्होंने छात्रों से एआई व्यावहारिक उपयोग, डेटा सुरक्षा और अपराध जांच में तकनीक की भूमिका पर सवाल-जवाब भी किए। जिसका छात्र-छात्राओं ने उत्तर दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. एसके प्रधान ने कहा कि एआई में भारत लीड कर सकता है। देश-दुनिया की शीर्ष कंपनियों को अधिकांश भारतीय ही संचालित कर रहे हैं। ऐसे में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज अहम भूमिका निभा सकता है। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुलक्षणा, विवेक कुमार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments