Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हुआ विचार-विमर्श और...

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हुआ विचार-विमर्श और संवाद कार्यक्रम


  • बागेश्वर। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में विचार-विमर्श और संवाद कार्यक्रम हुआ। बागेश्वर विधायक पार्वती दास, जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के समक्ष जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, उद्योगपतियों, काश्तकारों और किसानों के साथ गहन चर्चा की। विधायक ने कहा कि नगर में लावारिस पशुओं की समस्या गंभीर मुद्दा है। इसपर ठोस रणनीति की जरूरत है। दास ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। डीएम ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और उद्यमियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि स्वरोजगार और वैकल्पिक रोजगार के अवसरों पर ध्यान देना जरूरी है। सुगंधित पौधों की खेती, पर्यटन विकास और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी को जिले की आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वीर चंद्र गढ़वाली योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी सरकारी नीतियों को आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायक बताया। चिंतन गोष्ठी के दौरान उद्योगपतियों ने जिले में निवेश और स्वरोजगार को लेकर राय रखी। कार्यक्रम में हाई-टी के दौरान अनौपचारिक संवाद हुआ, जिसमें विभिन्न विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गड़िया, संजय परिहार, दलीप सिंह खेतवाल, हरीश सोनी, इंद्र सिंह परिहार, थ्रीश कपूर, विपिन उप्रेती, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, सीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ जीएस सोन, डीडीओ संगीता आर्या, डीपीओ मंजुलता यादव आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments