Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसरकार ने कानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया: विधायक

सरकार ने कानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया: विधायक


हरिद्वार। विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता, भू कानून, धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सीनियर सिटीजन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। यह बातें उन्होंने राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रानीपुर क्षेत्र में बहुद्देशीय तथा चिकित्सा शिविर में कही।। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरन जैसल, दर्जाधारी श्यामवीर सैनी आद के साथ दीप जलाकर शिविर का उदघाटन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments