Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहाथों पर काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा की गई

हाथों पर काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा की गई


हरिद्वार। गाडोवाली में शुक्रवार को नमाज के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधी गई। बताया कि उलेमाओं की ओर से आदेश पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकार के बिल का विरोध किया। सभी लोगों ने जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा की। गाडोवाली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा की। उनका कहना है कि वक्फ संशोधन बिल से मुस्लिम समाज की संपत्तियों पर कब्जा करने के षड्यंत्र रचा जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अगर सरकार इस तरह मुस्लिमों पर अपने फैसले थोपती है तो आंदोलन किया जाएगा। सभी लोगों ने इसका बिल का विरोध किया। इस दौरान खलील अहमद, मुफ्ती हसीन उस्मान, हाफिज जुल्फिकार, सलीत अंसारी, शहजाद, मुबारक, जमशेद अंसारी, भीम आर्मी कार्यकर्ता यूनुस, डॉक्टर नौशाद, अयूब अंसारी, शराफत, हाफिज इम्तियाज अंसारी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments