Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डक्षत्रिय महासभा का सपा राज्यसभा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन

क्षत्रिय महासभा का सपा राज्यसभा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन


रुद्रपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने रामजी लाल पर राणा सांगा के लिए अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। महासभा ने रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता को खत्म कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की। गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह की अगुवाई में महाराणा प्रताप चौक पर जमा हुए। इस दौरान संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि देश की आन, बान, शान पर अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले पराक्रमी वीर योद्धा राणा सांगा पर सांसद सुमन ने अनर्गल बयानबाजी की है। कहा कि देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान महासभा के लोगों ने रामजी लाल सुमन के पुतले को आग के हवाले करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में विवेक राय, कुणाल सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, शशांक सिंह, अभिषेक रौतेला, राजपाल सिंह शेखावत आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments