Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपुराने जीएसटी व वैट बकाया की जबरन वसूली पर व्यापारियों में रोष

पुराने जीएसटी व वैट बकाया की जबरन वसूली पर व्यापारियों में रोष


रुद्रपुर। पुराने जीएसटी और वैट बकाया की रिकवरी को लेकर राज्य कर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर अपर आयुक्त राज्य कर राकेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि राज्य कर विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के व्यापारियों का पंजीकरण रद्द कर रहा है। मालवाहक गाड़ियों को रोककर जबरन वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में व्यापारी विभाग में अपील कर चुके हैं, लेकिन वर्षों बाद भी उनका निस्तारण नहीं किया गया। इसके बावजूद, विभाग जबरन वसूली कर व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। इस तरह की कार्रवाई व्यापार के लिए हानिकारक है और उन्हें व्यवसाय करने में असमर्थता महसूस हो रही है। व्यापार मंडल ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, अमित जैन, राजेश कामरा, बजरंग लाल गर्ग, कमलजीत बठला, सालिगराम बंसल, शरद गुप्ता आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments