Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलोहाघाट में 2.44 ग्राम स्मैक के साथ युवक पकड़ा

लोहाघाट में 2.44 ग्राम स्मैक के साथ युवक पकड़ा


चम्पावत। लोहाघाट पुलिस ने 2.44 स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया रूटीन चेकिंग के दौरान वीर कालू सिंह माहरा चौक के पास बाइक संख्या यूके 03 ए 011983 में सवार अभिषेक ओली (30) निवासी मीना बाजार लोहाघाट की तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास से 2.44 ग्राम स्मैक बरामद की। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी युवक स्मैक रखने पर पकड़ा गया था। आरोपी को गिरफ्तार करते वक्त एसडीएम नितेश डांगर भी मौजूद रहीं। पुलिस टीम में एसआई कुंदन सिंह बोरा, त्रिभुवन जोशी, संजय जोशी, वजीर चंद, संजीव राज शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments