Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपब्लिक स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की

पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की


हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिक्षा महानिदेशक के नाम पत्र सौंपकर पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि सरकार ने पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने के आदेश दिए हैं लेकिन इन आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। कहा कि शहर में अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है, जिसमें किसी स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई हो।
कहा कि जिले में पब्लिक स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों का शोषण जारी है। स्कूलों की ओर से एक ही निजी दुकान से किताबें और अन्य सामग्री महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। री- एडमिशन फीस से लेकर अन्य सुविधा शुल्क बढ़ोतरी कर अभिवावकों से चार गुना पैसा वसूला जा रहा है। कहा कि इस मामले में अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments