Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डस्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


रुड़की। भगवानपुर। भगवानपुर पुलिस सोमवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सिकरौदा से खेड़ी शिकोहपुर जाने वाली संपर्क मार्ग पर उन्हें एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर खेत के रास्ते से फरार होने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बाबर निवासी सिकरौदा तथा फरार आरोपी का नाम भूरा निवासी सिकरोदा है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवक को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments