Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपूर्व मंत्री धनै ने स्वरोजगार दिया जोर

पूर्व मंत्री धनै ने स्वरोजगार दिया जोर


नई टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने चंबा में सरकार के तीन साल पूरे होने पर तीसरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों शुभारंभ किया। इस मौके पर धनै ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार पहाड़ के विकास पर फोकस किये हुए हैं। पलायन व बेरोजगार से निपटने के लिए तमाम योजनायें धरातल पर उतारी गई है। जनता को योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री धनै ने स्टालों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि जनता तक योजनाओं को सुगमता से पहुंचाने का काम करें। उन्होंने महालक्ष्मी कीट का वितरण करते हुए टीबी मुक्त पंचायतों को भी सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments