Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबहादरपुर में हुए खूनी संघर्ष में निष्पक्ष जांच की मांग

बहादरपुर में हुए खूनी संघर्ष में निष्पक्ष जांच की मांग


रुड़की। पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर में हुए खूनी संघर्ष मामले में निष्पक्ष जांच की मांग विश्व जाट समाज ने की है। सोमवार को मामले को लेकर एसपी देहात को ज्ञापन भी दिया है। रुड़की तहसील स्थित एसपी देहात कार्यालय पहुंचे विश्व जाट समाज के प्रदेश अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि 16 मार्च की रात ग्राम बहादरपुर पथरी में दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जतिन चौधरी के पेट में गोली मारी थी। जिसमे जतिन घायल हो गए थे। जाट समाज का आरोप कि पुलिस अब पीड़ितों पर ही अनावश्यक दवाब बना रही है। मुकदमें में भी प्रभावी धाराएं नहीं लगाई गई है। उन्होंने मांग की कि किसी भी बेगुनाह व्यक्ति को मुकदमा में पंजीकृत न किया जाए। विवेक ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच हो तथा प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments