Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलंबित मांगों को लेकर अंशकालिक श्रमिकों का प्रदर्शन

लंबित मांगों को लेकर अंशकालिक श्रमिकों का प्रदर्शन


बागेश्वर। जलसंस्थान के अंशकालिक श्रमिक लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित हैं। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। शीघ्र मांगों का निराकरण करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को जलसंस्थान अंशकालिक मजदूर नुमाइशखेत में एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के इस दौर में उन्हें मिलने वाला मानदेय ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। इतना ही नहीं उन्हें छह माह से एरियर का भुगतान नहीं हो सका है। वेतन में बढ़ोतरी भी नहीं हो सकी है। उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन अभी तक टूल किट आदि नहीं मिल सके हैं। प्रशिक्षण के दौरान का मानेदय भी उनके खातों में प्राप्त नहीं हो सका है। कहा कि स्कूल खुल गए हैं। फीस, कापी-किताब, ड्रेस आदि उनके बच्चों को भी चाहिए। यदि शीघ्र लंबित मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सुरेश चंद लोबियल, गोविंद राम, पूरन सिंह दानू, चंद्रशेखर लोबियल, कमला कांत मिश्रा, नारायणी देवी, शेर सिंह, महिपाल सिंह, प्रताप सिंह, गीता जोशी, मोहन राम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments