Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहिंदू संगठनों ने किया रानीपोखरी थानाध्यक्ष और दो कांस्टेबल को सम्मानित

हिंदू संगठनों ने किया रानीपोखरी थानाध्यक्ष और दो कांस्टेबल को सम्मानित


ऋषिकेश। हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार को रानीपोखरी थानाध्यक्ष और दो पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस द्वारा दून में जनसेवा केंद्र में हुई लूट में शामिल लुटेरों के एनकाउंटर और गिरफ्तारी को लेकर किया गया। बुधवार को रानीपोखरी थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने थानाध्यक्ष विकेंद्र सिंह, कांस्टेबल करमजीत एवं चैनपाल सिंह को भगवा पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश उनियाल ने कहा कि रायपुर देहरादून में विगत दिनों हुई लूट को देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में बहुत कम समय में अपराधियों को पकड़कर लूट का खुलासा किया। इस लूट में रानीपोखरी पुलिस थानाध्यक्ष विकेंद्र सिंह और अपराधियों के बीच सात मोड़ के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायर झोंका गया, जिसका पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में साहिल नामक अपराधी का एनकाउंटर किया गया और दूसरे अपराधी कामिल को पकड़ कर गिरफ्तार किया गया, जो सराहनीय है। सम्मानित करने वालों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतीश सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष राजपूत, सह जिला मंत्री पुरुषोत्तम कोठारी, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी राखी क्षेत्री , जिला सह संयोजक अविनाश सिंह, अध्यक्ष गणेश उनियाल, मंत्री विक्रम चंद, अक्षय त्यागी, अमित सिंह, सर्वेश रावत, त्रिलोक भट्ट, उमेश भट्ट, नरेंद्र उनियाल, राहुल राजपूत, भरत ठाकुर, सुमित, अमित, विजय, शुभम राणा, वासु कर्णवाल, पवन बिजल्वाण, शैलेन्द्र गुंसाई, रमेश आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments