Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम ने की सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार...

डीएम ने की सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार समीक्षा


बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार समीक्षा की। डीएम ने लंबित शिकायतों की संख्या और उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया। मंगलवार को जिला कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी यूपीसीएल से संबंधित शिकायतों की संख्या मिली और कई शिकायतें लंबित हैं। इसपर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के प्रति इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के बाद ही उसे बंद किया जाए। निर्देश दिए कि भविष्य में शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे स्वयं प्रत्येक शिकायतकर्ता को फोन करें और उनकी समस्या को समझें। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को प्रतिदिन लॉगइन करने और लंबित शिकायतों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हेल्लो बागेश्वर में भी आने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम सदर मोनिका, एसडीएम कपकोट अनुराग आर्या, सीओ अजय साह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments