Thursday, October 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपरिसंपत्तियों के भुगतान की विसंगतियां की जाए दूर

परिसंपत्तियों के भुगतान की विसंगतियां की जाए दूर


नई टिहरी। कोटी-जाख-डोबरा रिंग रोड के काश्तकारों ने डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर परिसंपत्तियों के भुगतान की विसंगतियां दूर करने की मांग की है। कहा कि उन्हें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का प्रतिकर गैर व्यावसायिक श्रेणी का दिया जा रहा है। जिस पर डीएम ने कहा कि सर्किट रेट के अनुसार सभी को मुआवजा दिया जाएगा। प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं हल की जाएंगी। कहा कि रिंग रोड़ बनने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में जाख, जाख लग्गा ज्यूंदासू के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर प्रस्तावित टूरिज्म रिंग रोड को लेकर समस्याएं बताईं। कहा कि लोनिवि चंबा के अधिकारियों ने उनकी परिसंपत्तियों का वर्गीकरण गलत किया है। जबकि वह वर्षों से वहां दुकान, ठेली, होटल आदि संचालित कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें 12 हजार रुपये सर्किल रेट के अनुसार प्रतिकर दिया जा रहा है, जबकि व्यावसायिक दर 38 और 42 हजार रुपये वर्गमीटर है। जिस पर डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की सभी समस्याएं हल की जाएगी। जिस श्रेणी में उनके घर, दुकानें और परिसंपत्तियां होंगी, उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। लोनिवि के एसई मनोज बिष्ट को निर्देश दिए कि विभागीय कार्मिकों को गांव भेजकर संतुष्ट कराएं। कहा कि डेट लाइन से पहले दुकान, होटल, होम स्टे सहित व्यावसायिक गतिविधियां का प्रमाण देने वालों को व्यावसायिक दरों का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा घरेलू मकान के प्रतिकर के साथ-साथ कई अन्य लाभ देने का प्रावधान है। डीएम ने कहा कि धैर्य रखें, किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। रिंग रोड बनने से ग्रामीणों और पूरे जिले को लाभ मिलेगा। यहां पर्यटन के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। इस मौके पर एडीएम अरविंद पांडेय,एसडीएम अपूर्वा सिंह,चमन सिंह,विक्रम सिंह,नरेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह, शाकंभरी नेगी,कृपाल नेगी,बालम नेगी,धनपाल पंवार,सुरेंद्र असवाल, वीरेंद्र नेगी, रजनी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments