Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएसएसपी ने मतगणना के लिए पुलिस बल को दिया निर्देश, सुरक्षा चाक-चौबंद

एसएसपी ने मतगणना के लिए पुलिस बल को दिया निर्देश, सुरक्षा चाक-चौबंद


अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में नगर निकाय चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतगणना के लिए पांचों स्थलों पर 350 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा चक्र को मजबूत बनाने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध या अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए सख्त जांच प्रक्रिया लागू की जाएगी। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर, अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। किसी भी व्यक्ति को बिना वैध पास के मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, और केंद्र में मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय रहने और अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। ब्रीफिंग के दौरान सीओ विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र देऊपा, और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments