Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम बंसल ने किया सीएनआई बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में मतदान

डीएम बंसल ने किया सीएनआई बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में मतदान


देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने आज सीएनआई बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। डीएम बंसल ने मतदान स्थल पर पहुंचने के बाद वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने अपनी वोट डाली और इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित मतदाताओं से संवाद किया। जिलाधिकारी के मतदान करने के इस प्रयास ने स्थानीय निवासियों में उत्साह बढ़ाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments