Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमुख्य सचिव रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति में विभिन्न...

मुख्य सचिव रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति में विभिन्न कार्यो की स्वीकृति


देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के भवन एवं छात्रावास के अवशेष निमार्ण कार्यों, नैनीताल में कैंची धाम में सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशकीय कार्यों में बहुमंजिली कार पार्किंग, पैदल सेतु निर्माण तथा श्रीबद्रीनाथ धाम में पावर ग्रेड द्वारा प्रायोजित वन वे लूप रोड और राज्य मुखौटा संवर्धन कार्य के निर्माण, लेकफ्रन्ट डेवलपमेंट शेषनेत्र लेक के निर्माण कार्य, श्रीबद्रीनाथ धाम में एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित आईएसबीटी भवन नवीनीकरण और पार्किंग विकास (चरण ए) के पुनरीक्षित आगणन के निर्माण कार्य तथा महासू देवता हनोल में लंगर हॉल तथा धर्मशाला निर्माण के कार्यों को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया। बैठक में सचिव नितेश कुमार झा सहित नियोजन, वित्त, पर्यटन, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments