Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन को करें काम

सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन को करें काम


नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को सामूहिक खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर खिचड़ी का स्वाद लिया। कहा कि सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर बौराड़ी में आयोजित खिचड़ी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर संचालक सतीश थपलियाल इसके महत्व की जानकारी दी। कहा कि मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मौके पर सह विभाग कार्यवाह संजीव भट्ट, विनय सेमवाल, शीशराम कोठियाल, नरेंद्र नेगी, चरण नेगी, अभिषेक, कैलाश रमोला, डॉ.पदम, विवेक बधानी, महेंद्र बिष्ट, अव्वल सिंह श्रीकोटी, मनोज नेगी, किशन चौहान, डॉ.प्रमोद उनियाल, अवंतिका भंडारी, किरण, दुर्गा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments