Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसेलाकुई में 15 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सेलाकुई में 15 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 49 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्मैक का अनुमानित बाजार मूल्य 15 लाख बताया जा रहा है। दोनों अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत सेलाकुई थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो अलग-अलग व्यक्तियों की तलाशी ली। इनके पास से कुल 49 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि एक अभियुक्त की पहचान लईक मूल निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवास पीठ वाली गली सेलाकुई के रूप में हुई। आरोपी से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जबकि दूसरे अभियुक्त की पहचान मोहम्मद आरिफ निवासी बीसलपुर-पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर अभियुक्त लईक ने बताया उन दोनों ने बदायूं के रहने वाले यूसुफ नाम के व्यक्ति के माध्यम से स्मैक प्राप्त की। दोनों इसे औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments