Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबच्चे देश का भविष्य, सर्वांगीण विकास को नहीं होने देंगे धन कमी...

बच्चे देश का भविष्य, सर्वांगीण विकास को नहीं होने देंगे धन कमी : डीएम


विकासनगर। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जवाहर नवोदय विद्यालय शंकरपुर-सहसपुर का निरीक्षण करते हुए छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, इनके सर्वांगीण विकास के लिए धन कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्कूल में विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे चहारदीवारी, मंच निर्माण, मैदान समतल करने, ओवरहेड टैंक की मरम्मत के लिए खनन न्यास एवं जिला योजना से कराने की स्वीकृति प्रदान करते हुए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे डीएम ने स्कूल की मांग पर 10 सोलर हीटर की स्वीकृति देते हुए उरेडा के अधिकारियों जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेते हुए सीएमओ को स्कूल में निशुल्क दवाइयां देने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर के सामने वाहनों की स्पीड रोकने के सड़क सुरक्षा समिति के तहत ओवर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए गए। स्कूल परिसर से कूड़ा निस्तारण के लिए निकायों के प्रशासक को कूड़ा कलेक्शन वाहन मुहैया कराने को कहा गया। डीएम ने विद्यालय के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश देने के साथ ही जिला योजना एवं खनन न्यास के बजट के लिए एस्टीमेट मांगे। जिलाधिकारी ने क्लास रूम का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ बच्चों की करियर कांउसलिंग के निर्देश दिए। जबकि, स्कूल कैंटीन का निरीक्षण कर भोजन का मेन्यू जाना तथा बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, प्राचार्य एके शर्मा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments