Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम बंसल ने की 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध...

डीएम बंसल ने की 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में मैनजमेंट टीम एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक


देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में मैनजमेंट टीम एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दृष्टिगत जो कार्य सौपें गए हैं उनको निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लें। उन्होंने मार्गों के सुधारीकरण के साथ ही आयोजन स्थल एवं आयोजन स्थल के परिवहन रूटों पर सौन्दर्यीकरण, विद्युत लाईट, विद्युत तारों को व्यवस्थित करने, आवागमन रूट पर पेड़ों की लोपिंग, पार्किग, लाईट आदि समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया चिकित्सकों की ड्यूटी के साथ प्रतियोगिताओं दौरान मेडिकल टीम, जिस होटल में टीम एवं अन्य स्टाफ रहेंगे वहां चिकित्सकों की तैनाती आदि कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को होर्डिंग प्रचार-प्रसार आदि व्यवस्था में समन्वय के निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों पर पेयजल, टॉयलेट, सफाई एवं लाईटिंग व्यवस्था आदि कार्य समय से पूर्ण करने को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय खेल की प्रबन्धन टीम के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया जनपद के अन्तर्गज होने वाली खेत प्रतियोगिताओं तैयारी के साथ ही खेल में प्रतिभाग करने वाली टीमों, खिलाड़ियों एवं टीम के स्टॉफ के ठहरने की व्यववस्था के साथ होटल की समुचित सूची विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून हेमंत कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments