Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचारधाम सरंक्षण समितिके अध्यक्ष बने अशोक सेमवाल

चारधाम सरंक्षण समितिके अध्यक्ष बने अशोक सेमवाल


उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने चारधाम संरक्षण समिति का गठन किया है। जिसमें गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित अशोक सेमवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुरुवार को देहरादून में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित टूर ऑपरेटर, संयुक्त रोटेशन यातायात, होटल व्यवसायी एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सीमित संख्या किए जाने, यात्री पंजीकरण, सड़कों की खस्ताहालत सहित विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अनावश्यक चेक पोस्टों पर चेकिंग करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी के महंत अजय पुरी ने कहा कि चारधामों में हमारी जो अतिथि देवो भवः की जो सोच है, उसमें कहीं न कहीं कुठारा घात हो रहा है। कहा कि यात्रा के लिए महज तीन का समय शेष हैं, लेकिन यात्रा तैयारियां अभी कहीं भी धरातल पर नहीं उतरी हैं और सरकार शीतकालीन यात्रा की उपलब्धियों को गिना रही है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा में आ रहे तीर्थ यात्रियों से हमारा रोजगार चलता है। जिसके लिए सरकार के साथ मिलकर उन्हें सुगम व सुरक्षित यात्रा करने का प्रयास करने का प्रयास करना होगा। बैठक में बागेश्वर उनियाल,नवीन रमोला, सुमित सिंह, नवीन मोहन,जगमोहन सिंह परमार भगवती रतूड़ी, ओमप्रकाश डोभाल, दिनेश डोभाल, भगवती रतूड़ी,आशुतोष डिमरी, संदीप साहनी , संदीप राणा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments