Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डतरंगिनी लेडीज क्लब ने पोषण आहार वितरण किया

तरंगिनी लेडीज क्लब ने पोषण आहार वितरण किया


नई टिहरी। टीएचडीसी की सेवा विंग एवं तरंगिनी लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक कार्य के तहत जरूरतमंदों के लिए पोषण आहरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई। गुरुवार को टीएचडीसी के द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत सेवा-टीएचडीसी ने पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम कर पोषण आहार का वितरण किया। यह कार्य टीएचडीसी टिहरी काम्प्लेक्स के तरंगिनी लेडीज क्लब ने आयोजित किया। कार्यक्रम में पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा कर इसे आगे भी जारी रखने का भरोसा दिया गया। गुरुवार को परियोजना प्रभावित क्षेत्र के 60 जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा टीएचडीसी की ओर से लेडीज क्लब द्वारा पोषण आहार पैकेट वितरित किए गए। पर्याप्त पोषण के लिए प्रभावितों को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में लेडीज क्लब की अध्यक्ष विजया जोशी, उपाध्यक्ष विभा सिंह, सचिव अमृता पंवार, कोषाध्यक्ष दीपा मित्तल, क्लब के सदस्य साहू, श्वेता दूबे, दीपा भटनागर, मीना मिश्रा, सामाजिक अधिकारी केएस पंवार और कार्यकारी (सामाजिक) अदिति भट्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया और ऐसे प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments