Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकूड़ा निस्तारण पर कम्पनी का दावा ही गलत निकला

कूड़ा निस्तारण पर कम्पनी का दावा ही गलत निकला


देहरादून)। नगर निगम के शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में कई सालों से डंप सवा चार लाख मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी लेने वाली कंपनी एनवायरोटेक ने डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनवरी तक 18 हजार मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित करने का दावा किया था। लेकिन बुधवार को उप नगर आयुक्त टीम के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां मात्र सौ मीट्रिक टन आरडीएफ ही सीमेंट फैक्ट्रियों को भेजने की बात सामने आई। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने इस प्लांट के प्रोजेक्ट इंजीनियर उदय प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि वह डंप कूड़े के निस्तारण की निरंतर रिपोर्ट भेजें। यह रिपोर्ट जिलाधिकारी सविन बंसल और नगर आयुक्त नमामि बंसल को सौंपी जाएगी। स्मार्ट सिटी के पीआईयू सेल को इस प्लांट को अपग्रेड करने का काम जल्द पूरा करने को कहा। अनुबंधित कंपनी को नए एलटीपी प्लांट का संचालन तीन दिन के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्लांट का संचालन कर रही नैकॉफ कंपनी को अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्लांट परिसर में डंप सवा लाख मीट्रिक टन से ज्यादा नये कूड़े का जल्द से जल्द निस्तारण करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments