Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनशा नाश की जड़ है: थानाध्यक्ष

नशा नाश की जड़ है: थानाध्यक्ष


रुड़की। पुलिस ने बेहडेकी सैदाबाद गांव स्थित कन्हैया मंदिर चौपाल का आयोजन कर बुधवार को ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मंदिर के महंत कृष्णानंद महाराज ने कहा कि गांव को नशा मुक्त कर एक अलग पहचान बनानी चाहिए। कहा कि सभी के सहयोग से ही यह संभव है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। मनुष्य को नशा छोड़कर उसके स्थान पर अन्य पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments