Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनिर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


रुड़की। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार सैनी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मनोज कुमार सैनी ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह नगर पंचायत में चहुमुखी विकास करेंगे और क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करने के साथ ही अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। कार्यक्रम में रणधीर सैनी, नन्ने राव, महावीर सिंह, अमित सैनी, शुभम, नितिन, सतवीर, विकास सैनी, अर्जुन सैनी, हाजी गुलफाम, मोहम्मद यूनुस, मुकेश ठाकुर, शानू गोयल, अनुराग शर्मा, राशिद, वाजिद, ज्ञानेंद्र और घमशायम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments