Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

डीएम ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण


बागेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। मंगलवार को उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस में रखी मशीनों के स्ट्रॉग रूम के तालों की जांचा। सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने ईवीएम हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को वेयर हाउस परिसर में प्रवेश नहीं होने दिया जाए। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो इस हेतु तत्परता से ड्यूटी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली,धनी राम टम्टा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments