Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसरस भवन हस्तांरण करने की मांग मुखर

सरस भवन हस्तांरण करने की मांग मुखर


बागेश्वर। विपणन केंद्र, सरस भवन हस्तांतरण करने की मांग मुखर होने लगी है। जोहर सामाजिक और सांस्कृतिक समिति के लोग इस मामले में सीडीओ से मिले। उन्होंने पूर्व में हुए समझौते व सुझाव पर अमल करने की मांग की है। साथ ही उनकी समस्याओं को भी देखने की मांग की है। समिति से जुड़े लोग मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उनका कहना है कि 28 फरवरी 2024 को अध्यक्ष अनुसूचति जनताति आयोग के समक्ष विपणन केंद्र सरस के भवन के बारे में हमारे संरक्षक गंगा सिंह पांगती के सामने चर्चा हुई। चर्चा में सीडीओ ने सुझाव दिया था कि यदि समिति कोर्ट केस वापस लेती है तो विपणन केंद्र, सरस भवन व दुकानों आदि दोबारा समिति को हस्तांतरित करने पर विचार किया जा सकता है। इस विषय पर समिति ने चर्चा की। सभी ने सुझाव पर सहमति जताई। वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल चार दुकानें, कार्यालय, प्रशिक्षण हॉल व चौकीदार कक्ष उपलब्ध कराने को लेकर सहमति बनी है। उन्होंने भवन हस्तारण करने तथा न्ययाललय में दायर रिट वापस लेने पर सहमति जताई है। इस मौके पर समिति के संरक्षक गंगा सिंह पांगती आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments