Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअपर सचिव रणजीत सिन्हा ने एसएसजे विवि, परिसर का किया निरीक्षण

अपर सचिव रणजीत सिन्हा ने एसएसजे विवि, परिसर का किया निरीक्षण


अल्मोड़ा। उच्च शिक्षा सचिव रणजीत सिन्हा ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। सोमवार को विवि पहुंचे उच्च शिक्षा सचिव ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में व्यवस्थाओं को जांचा और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक ली। कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने सचिव को विश्वविद्यालय के संरचनात्मक स्वरूप, वित्तीय एवं जनसंसाधनों की स्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव उच्च शिक्षा ने बैठक के दौरान विश्वविद्यालय को विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए निर्देशित किया और विश्वविद्यालय को आश्वासन दिया कि यह विश्वविद्यालय श्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हो। प्रशासनिक भवन में बैठक के दौरान कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के आगामी प्लान, जनसंसाधनों की समस्या संरचनात्मक स्वरूप को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में पूर्व कुलपति व निदेशक शोध प्रो जगत सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, डॉ दीपक पांडे, डॉ शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा मुकेश पांडेय, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत सचिव, उच्च शिक्षा ने परिसरों के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न बनाने, संरचनात्मक स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, कुलपति आवास, विधि विभाग के भवनों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति को जाना। सोबन सिंह जीना परिसर के जंतु विज्ञान, भूगोल, खेल विभाग, पत्रकारिता विभाग, हिंदी विभाग, भौतिकी विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक संसाधनों से युक्त करने, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस और सूचना प्रद्योगिकी का प्रयोग करने, भवनों के रखरखाव संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह पोखरिया, विपिन जोशी, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित चन्द्र जोशी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments