Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबहादराबाद में अवैध बंदूक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

बहादराबाद में अवैध बंदूक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार


हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से बंदूक लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसओ नरेश राठौड़ के मुताबिक चुनाव को लेकर पुलिस गश्त कर रही थी, तभी हेड़ी तिराहे के पास पुलिस को गुलफाम निवासी डेरा भौंरी थाना बहादराबाद घूमता मिला। गुलफाम के पास पुलिस को अवैध बंदूक 12 बोर व दो जिंदा कारतूस मिले। लाइसेंस मांगने पर आरोपी नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, करम सिंह चौहान, राकेश नेगी ओर चंदन सिंह चौहान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments