Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनिर्दलीय मोहन सिंह रावत ने चुनाव कार्यालय शुरू किया

निर्दलीय मोहन सिंह रावत ने चुनाव कार्यालय शुरू किया


नई टिहरी। नई टिहरी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि वह जनता के प्रत्याशी हैं। जिस तरह से महिलाएं, युवा और समाज का हर वर्ग उनसे जुड़ रहा है, उनकी जीत निश्चत है। रविवार को बौराड़ी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत के चुनाव कार्यालय का स्थानीय महिलाओं ने शुभारंभ किया। रावत ने कहा कि नई टिहरी शहर में स्व. राकेश सेमवाल के निधन के बाद से नगर पालिका के कार्य ठप पड़े हुए हैं। स्व. सेमवाल ने ही पालिका में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर जनता को बताया था कि, ईमानदारी से कोई कार्य करे तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, प्रदीप रावत, दौलत रावत, प्रकाश रावत, प्रदीप प्रसाद, रमेश सिंह, आरती, निशा, अनीता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments