Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डस्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली


रुद्रपुर। कृष्णा इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व, एनएसएस प्रभारी संजीत हालदार ने स्वयंसेवियों को मतदान की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। बौ‌द्धिक सत्र में मुख्य अतिथि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पंतनगर की अवकाश प्राप्त शिक्षिका आशा के. सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान पर बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आने वाले समय में राष्ट्र की सेवा के लिए बच्चों से तैयार रहने को कहा। संचालन सह प्रभारी दीपक ने किया। इस दौरान सुनीता आर्य, दीपा दुमका, भावना आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments