Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड20 ग्राम स्मैक संग चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार

20 ग्राम स्मैक संग चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार


रुद्रपुर)। पुलिस ने चार नेपाली नागरिकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। रविवार मध्य रात्रि के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेहंदी हसन गेट पर दो वाहनों को रोका। वाहनों में सवार प्रकाश चंद पुत्र अर्जुन बहादुर चंद निवासी नयागांव जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, राकेश बिष्ट पुत्र गणेश बहादुर बिष्ट निवासी भासी जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, विशाल बोरा पुत्र गगन सिंह बोरा निवासी गोबरिया जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, सौरव नेगी पुत्र रण बहादुर नेगी निवासी गोबरिया जिला प्रहरी कंचनपुर नेपाल से स्मैक बरामद की। आरोपियों से स्कूटी, मोटरसाइकिल और 17,280 रुपये नेपाली मुद्रा व चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि नेपाल में स्मैक की काफी डिमांड है, इसलिए नानकमत्ता के रहने वाले एक परिवार से इसे खरीदकर लाए हैं। पूर्व में भी कई बार स्मैक खरीद कर नेपाल ले जा चुके हैं। स्मैक पीते भी हैं और नेपाल जाकर बेचते भी हैं। पुलिस अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहीं एसओ ने बताया कि बिजली कॉलोनी में एक घर से स्मैक बेचे जाने की सूचना पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। टीम में एसआई शंकर बिष्ट व संजय सिंह, एएसआई कृपाल सिंह, नवीन जोशी, धनराज सिंह, शुभम सैनी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments