Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकांग्रेस के नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी ने की बैठक

कांग्रेस के नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी ने की बैठक


हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ने एकजुट होकर अध्यक्ष सहित समस्त सभासद प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच उतरने और मुख्य चुनाव कार्यालय खोलने का निर्णय लिया। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार और ईमानदारी, सद्भावना और गलत व्यवहार के बीच है। कहा कि हमारा विजन जनता का पैसा जनता तक पहुंचे। पालिका में एक ईमानदार शासन होना चाहिए। जीतने के बाद पालिका सरकार जनता के द्वार होगी। किसी को भी अपने काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी का कार्यालय रविवार को रोड धर्मशाला में खोला जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments