Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशालिनी ने ताइक्वांडों में जीता ब्रॉन्ज मेडल

शालिनी ने ताइक्वांडों में जीता ब्रॉन्ज मेडल


नई टिहरी। कुशीनगर में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडों चैंपियनशिप में टिहरी की शालिनी सिर्रस्वाल ने फाईटिंग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो प्रशिक्षक अशोक राठौर ने बताया कि कुशीनगर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्तराखंड से चयनित चार बच्चों ने भी प्रतिभाग किया था। इनमें टिहरी की शालिनी भी शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments