Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएसपी ने की कौसानी के होटल कारोबारियों के साथ बैठक

एसपी ने की कौसानी के होटल कारोबारियों के साथ बैठक


  • बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने नर्य वर्ष के स्वागत व इस साल के विदाई को लेकर कौसानी के होटल कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बगैर आईडी प्रूफ के किसी को भी कमरा न दें। साथ ही रात दस बजे बाद कोई भी होटल स्वामी डीजे नहीं बजाएगा। संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील भी उन्होंने की। एक होटल में आयोजित बैठक में एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोग ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने, होटल बुकिंग पर गलत नंबर डालकर ठगी करने का भी प्रयास करेंगे। इसके लिए सभी को अलर्ट रहना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने, किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने को कहा। इस तरह की जानकारी पुलिस के साथ सांझा करने को कहा। इस दोरान 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के बाद उन्होंने कौसानी थाने का निरीक्षण किया। 31 दिसंबर को होटल तथा ढावों की चेकिंग करने को कहा। पर्यटक स्थानों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में थानाध्यक्ष दिनेश पंत के साथ होटल कारोबारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments