Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डक्वारब पर सड़क खोलने को युद्धस्तर पर चल रहा कार्य

क्वारब पर सड़क खोलने को युद्धस्तर पर चल रहा कार्य


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पिछले कई दिनों से क्वारब के पास बंद चल रहा है। पूर्व में पहाड़ गिरने के कारण सड़क धंस गई थी। बीते दिनों सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में समा गया था। इससे जिले में खासतौर पर पर्यटन व्यवसाय लड़खड़ा गया है। जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पहुंचने के लिए सैलानियों को कई किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। वर्षांत के बावजूद जिले में बेहद कम पर्यटक पहुंच रहे हैं। सड़क बंद होने का असर थर्टी फर्स्ट और नववर्ष में भी पड़ने की संभावना थी। लोग लंबे समय से सड़क खोलने की मांग उठा रहे थे। सड़क खोलने को लेकर प्रशासन पर ऊपर से भी लगातार दबाव पड़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर दो जेसीबी, दो पोकलैंड सहित दर्जनों श्रमिक लगाए हैं। मौके पर एक रैंप तैयार किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन सहित विभागीय टीम सुबह से ही मौके पर खड़े रहकर सड़क खोलने के कार्य की मॉनिटरिंग में जुटी हैं। क्वारब में बंद सड़क खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। सोमवार को डीएम ने अफसरों को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने थर्टी फर्स्ट और नववर्ष को देखते हुए अगले चार पांच दिन के लिए मंगलवार दोपहर से सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं। विभागीय टीमें भी पहाड़ी काटकर छोटे वाहनों के संचालन के लिए सड़क तैयार करने में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments