Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डदो दिन बारिश के बाद नैनीताल में धूप खिलने से राहत

दो दिन बारिश के बाद नैनीताल में धूप खिलने से राहत


नैनीताल। नैनीताल में रविवार को मौसम सामान्य बना रहा। दिन भर धूप, बादलों के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शहर में रविवार की सुबह गुनगुनी धूप खिली। करीब 3 बजे घने बादलों ने डेरा जमाना शुरू किया और हल्की बारिश भी शुरू हो गई। बीते दो दिनों से बारिश के बाद धूप खिलने से स्थानीय और पर्यटकों ने राहत की सांस ली। एरीज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार अभी पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में शहर में 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
नौकायन को उमड़े पर्यटक
वीकेंड और दो दिन बाद खिली धूप का पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर मनाने नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। नाव एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया कि इन दिनों कारोबार कुछ हद तक ठीक रह रहा है। नए साल में भी कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
दो दिन बाद खुला हाट बाजार
सरोवर नगरी मे बीते दो दिनों से लगातार बारिश के बाद रविवार को हाट बाजार खुला। धूप खिलने से हाट बाजार में भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही हाट बाजार में पर्यटको का आना जाना लगा रहा। अधिकतर पर्यटक ऊनी कपड़ों की खरीददारी करते नजर आये l हाट बाजार की भगवती बिष्ट ने बताया की दो दिन बाद मौसम साफ होने पर दुकान लगाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments