Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डधनपुरा गांव में मेडिकल स्टोर से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां

धनपुरा गांव में मेडिकल स्टोर से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां


हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में एक मेडिकल स्टोर से पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नशे के लिए प्रयोग हो रही दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। टीम ने मौके से मिले इंजेक्शन और दवाइयों को सील कर आरोप मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एसडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा एक मेडिकल स्टोर पर नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाइयों की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। शनिवार देर शाम को शिकायत के आधार पर एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल पर छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाइयों को पकड़ा गया। टीम को मौके से ट्रॉमाडोल के 66 इंजेक्शन, इसके अलावा 310 पत्ते नशे की गोलियां मिली है जो प्रतिबंधित दवाइयों में आती है। टीम ने सभी दवाइयों को सील कर दिया। एएनटीएफ उपनिरीक्षक रंजीत तोमर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सहबान पुत्र दिलशाद निवासी धनपुरा को मेडिकल स्टोर से ही गिरफ्तार कर लिया है। टीम में फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल मुकेश, राजवर्धन, जयपाल चौहान आदि मौजूद रहे। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों को बेचा जा रहा था। शिकायत में संयुक टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments