Monday, October 19, 2026
Homeअन्यपुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक की

पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक की


चमोली)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने शनिवार को फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण की अवधि में दिनांक 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त प्रारूप 6, 7, व 8 का सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दिनांक 24 दिसम्बर 2024 तक नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। निर्वाचक नामावली का 06 जनवरी 2025 को अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली को शत-प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने हेतु प्रत्येक दल द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदेय स्थल हेतु बीएलए नियुक्त करना आवश्यक है उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर शीघ्र बीएलए नियुक्त करके सूची जिला निर्वाचन कार्यालय चमोली को उपलब्ध कराने को कहा है। इस दौरान भाजपा के अमित कुमार, कांग्रेस के आनंद सिंह पंवार, आप के अनूप रावत सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments