रुद्रपुर। लायंस क्लब खटीमा की ओर से नौगवांठग्गू स्थित प्रयाग प्रशिक्षण केंद्र में रह रहे बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। क्लब ने इस सेवा कार्य के माध्यम से बच्चों की दैनिक जरूरतों में सहयोग करने का प्रयास किया। क्लब अध्यक्ष लायन अंकित पांडेय ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा करना ही लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगा। यहां लायन रंजन अग्रवाल, ओशो अमीर, सुनील रैदानी, रमेश अग्रवाल, बसंत बल्लभ जोशी, पुष्कर दत्त भट्ट, नितिन रस्तोगी, उमेश अग्रवाल, प्रांजलि पांडेय, समायरा मालिक और प्रबल पांडेय मौजूद रहे।
लायंस क्लब ने बच्चों को वितरित की खाद्य सामग्री
RELATED ARTICLES
